Uncategorized
Trending

लाखों रुपए की 45 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन सहित गाङी सवार तीन युवक काबू ।।

लाखों रुपए की 45 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन सहित गाङी सवार तीन युवक काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों के कब्जा से लाखों रुपए की 45 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की । सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नहर पुल रोङी क्षेत्र मे मौजूद थी ।इसी दौरान सामाने से गाङी सवार तीन नौजवान युवक आते हुए दिखाई दिए । पुलिस पार्टी ने उक्त गाङी सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त युवकों ने गाङी को वापस मोङकर भागने का प्रयास किया तो गाङी अचानक बंद हो गय़ा । उक्त गाङी सवार युवकों को वापस भागने का कारण पूछा तो उक्त युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर गाङी सवार तीनों युवकों जगसीर उर्फ जग्गा पुत्र दर्शन सिंह,जसबीर सिंह पुत्र नजीर सिंह व वकिल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासियानं गांव सुरतिया जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार गाड़ी के डैशबोर्ड की डैशबोर्ड से प्लास्टिक का पॉलिथिन मिला पॉलोथिन को खोल कर चैक किया तो उसमें से 45 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों यवकों के खिलाफ रोङी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामलें दर्ज कर जांच रोङी थाना पुलिस को सौंपी गई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button