अम्बाला नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा।।
अम्बाला नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा।।

अम्बाला -(राहुल जाखड़):- अम्बाला नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा । दरअसल मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा HKRN कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दिए जाने के बाद अंबाला नगर निगम ही एकमात्र ऐसा निगम था जहां कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी का पत्र मिलने का इंतजार था। बार बार अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद भी कर्मचारियों के हाथ निराशा ही लग रही थी। लेकिन बीते सप्ताह इन कर्मचारियों ने प्रदेश के पूर्व मंत्री असीम गोयल से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। जिसके बाद पूर्व मंत्री गोयल ने अधिकारियों को तुरंत सीएम नायब सैनी के आदेश लागू करने के निर्देश दिए। नतीजतन आज नगर निगम के कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी के पत्र सौंपे गये। पत्र प्राप्त कर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मंत्री असीम गोयल का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि आज तक किसी सरकार ने उनके बारे में नहीं सोचा था,लेकिन नायाब मुख्यमंत्री की नायाब सोच से उनकी नौकरी सुरक्षित हो गई है।। #newstodayhry @newstodayhry



