Haryana
Trending
सिरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार भगोड़ा आरोपी चरणजीत सिंह गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार भगोड़ा आरोपी चरणजीत सिंह गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- एन.आई. एक्ट का पीपी/भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार थाना सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस सिरसा को मिली सफलता, आरोपी चरणजीत सिहं साहनी काबू जिला पुलिस सिरसा द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एन.आई. एक्ट के पीपी/भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रबन्धक थाना सिविल लाइन नि0 राधेश्याम ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरणजीत सिहं पुत्र मनमोहन सिहं वासी लाजपत नगर लखनऊ के रूप में हुई है, जो अभियोग संख्या 720 दिनांक 25.08.2022, धारा 174 A IPC थाना सिविल लाइन में वांछित चल रहा था। आरोपी लंबे समय से फरार था, और न्यायालय द्वारा उसे पीपी (Proclaimed Person) / भगोड़ा घोषित किया गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा। आरोपी को अदालत में पेश कर कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



