हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना नाथुसरी चौपटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 107 दिनांक29.05.2025 धारा 21B//61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना नाथुसरी चौपटा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी अजय पुत्र बलवान सिहं वासी भट्टुकलां को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग में 7.47 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन आरोपियान बलजिन्द्र सिहं पुत्र भरत सिहं वासी दडबाकलां को बेची थी आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II @newstodayhry #newstodayhry



