Uncategorized
Trending

सीएचसी ओढ़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया ।।

सीएचसी ओढ़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया ।।

ओढ़ा – ( गुरनैब दंदीवाल ):- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक सफल और उपयोगी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे शिविर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक सामग्री दी गई। डॉक्टर सुमित जैन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया गया, जिससे क्षैत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और परामर्श प्राप्त हुआ। मातृत्व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया गया। इस शिविर में गर्भवती महिला का कम से कम एक बार गर्भावस्था के दूसरी या तीसरी तिमाही में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की जाती है। जोखिम वाली गर्भधारण की पहचान करना और उनका समय रहते उचित उपचार करना, मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने में योगदान देना है। इस मौके पर सभी गर्भवतियों का ओरल चेकअप भी किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुमित जैन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ती है, बल्कि स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 9 व 10 और 23 व 30 तारीख को किया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button