Haryana
Trending

कल्चरल फेस्ट में नाथूसरी कलां की बेटियों का जलवा ll

कल्चरल फेस्ट में नाथूसरी कलां की बेटियों का जलवा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की जूनियर वर्ग की ग्रुप डांस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग की रागनी प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्रा मन्नत ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रागिनी की प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने हरियाणवी लोक संस्कृति और लोक संगीत की समृद्ध परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा जूनियर और सीनियर वर्ग की सोलो डांस प्रतियोगिताओं में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इन शानदार उपलब्धियों से खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारिया ने जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय आने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हमारी कला और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में शामिल करना चाहिए। जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में खंड नाथूसरी चोपटा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां, राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल साहूवाला सेकंड और राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल नाथूसरी चोपटा को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी विद्यालय की प्राचार्या सुनीता जाखड़ ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। कल्चरल इंचार्ज सुलक्षणा सिहाग ने भी सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रभारी सरिता चौधरी और प्रवक्ता दलबीर सिंह ने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं तथा सांस्कृतिक टीम के इंचार्ज सुलक्षणा सिहाग, सुमन आईटी, मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा जगतपाल कासनिया, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह कासनिया, अनिल कासनिया, पूर्व प्राचार्य पालाराम कासनिया, बलराम कासनिया, पंचायत समिति सदस्य पवन गहलोत, मा.भरत सिंह कासनिया, रघुवीर कड़वासरा, सुरेश शर्मा, डा. भूप सिंह कासनिया, राममूर्ति आर्य, खिराज कस्वां, कालूराम भडिया, एसएमसी कमेटी, प्रवक्ता सोहन सिंह, पिंकी, संदीप, सहित विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तर के लिए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button