Haryana
Trending

दिल दहला देने वाली घटना पत्नी से विवाद के बीच पिता ने तीन मासूमों को मारा II

दिल दहला देने वाली घटना पत्नी से विवाद के बीच पिता ने तीन मासूमों को मारा II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला है जहां पर पिता ने पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ चल रहे झगड़े में अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली वहीं तीसरे बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है । फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है । बताने कि मामले में मेड़ता में इस घटना को अंजाम देने से पहले एक वीडियो बनाई जिसमें वह अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर महिला कानून का फायदा उठाकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। घटना को अंजाम देने से पहले मृतक द्वारा बनाई गई यह वहीं वीडियो है जिसमें वह अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष की कई महिलाओं पर उसे महिला कानून का दुरूपयोग कर उसे प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगा रहा है ।

बता दें कि:-

इसी वीडियो को बनाने के बाद कर्मवीर ने पहले अपनी 10 साल की बेटी छवि निशु 8 साल और 6 साल की बेटी श्रृष्टि की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद को भी फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । इस मामले में जानकारी देते हुए फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया की घटना आज सुबह लगभग 4 बजे की है जब उसके परिजनों नेविस घटना को देखा तबतक बड़ी बेटी और कर्मवीर की मौत हो चुकी थी लेकिन छोटी बेटी और बेटे की सांसे चल रही थी जिसके बाद आनन फानन में उन्हें फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान छोटी बेटी की भी मौत हो गई लेकिन अभी भी बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जुझ रहा है ।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि:-

इस मामले में एक वीडियो भी सामने आई है लेकिन अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है उस वीडियो और शिकायत के आधार पर जो भी कारवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी। वही इस मामले में मृतक कर्मवीर के पड़ोसी महेंद्र ने बताया कि कर्मवीर और उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा था दो-तीन दिन पहले उसके ससुराल वालों ने भी उससे मारपीट की थी कर्मवीर इसी झगड़े और मारपीट के चलते काफी परेशान था जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button