madhya pradesh
Trending

तुलसी नगर में रातभर लूटपाट, चोरों ने घर-दुकान दोनों को बनाया निशाना II

तुलसी नगर में रातभर लूटपाट, चोरों ने घर-दुकान दोनों को बनाया निशाना II


शिवपुरी-(मनमोहन सैन):- शिवपुरी में चोरी की वारदात: तुलसी नगर में घर और दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी। शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। झांसी तिराहा स्थित तुलसी नगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर और एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया। मिली जानकारी के अनुसार, तुलसी नगर निवासी अवधेश दीक्षित के घर में गुरुवार की देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच चोर घुस गए। चोरों ने दीवार फांदकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी, चांदी की पायल और 1600 रुपये नकद चुरा लिए।

अवधेश दीक्षित ने बताया कि:-

उनकी बहन को आहट हुई थी, लेकिन जब तक वे जागीं, चोर फरार हो चुके थे। चोरों ने सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि अवधेश दीक्षित के घर के सामने स्थित एक दुकान को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वहां से करीब 6 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। सुबह जब लोगों को चोरी की घटना का पता चला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने तुलसी नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button