मां दुखभंजनी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब तीसरे नवरात्रे पर दूध स्नान की भव्य परंपरा II
मां दुखभंजनी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब तीसरे नवरात्रे पर दूध स्नान की भव्य परंपरा II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर स्तिथ मां दुखभंजनी मंदिर उत्तर भारत का एक ऐसा मंदिर है जिसमे तीसरे नवरात्रे के दिन मां का दूध से स्नान करवाया जाता है। आज सुबह से भी मंदिर में भक्तो का तांता लगा हुआ है और सुबह से लोग मां का दूध स्नान करवाने आ रहे है, ऐसी मान्यता है की जो भी महिला आज के दिन मां का दूध स्नान करवाती है उसे “दूधो नहाओ पुतो फलों” का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अंबाला शहर स्तिथ मां दुखभंजनी मंदिर उत्तरी भारत में एक ऐसा मंदिर है जहा मां का स्नान दूध से किया जाता है। शहर स्तिथ मां के मंदिर में हर तीसरे नवरात्रे यानी मां चंद्रघंटा के दिन मां का दूध से स्नान करवाया जाता है, ऐसी मान्यता है की जो भी महिला भक्त आज के दिन पूरी श्रद्धा के साथ मां का स्नान दूध से करवाता है उसे “दूधो नहाओ पूतो फलों” का आशीर्वाद मिलता है। आज सुबह से भी भक्त मंदिर आकार मां का दूध स्नान करवा रहे है, कुछ तो मां के भजनों पर नाचते और झूमते भी दिखाई दिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित पंकज ने बताया की नवरात्रे के पवन अवसर चल रहा है, आज तीसरे नवरात्रे के दिन मां का दूध से स्नान किया जाता है, ये प्रथा सदियों से चलती आ रही है। इसके बाद मां की पालकी पूरे शहर में निकाली जाएगी और फिर कल मां का ताज पोषी कार्यक्रम किया जायेगा जो सिर्फ उच्च मंदिरों में किया जाता है। जब मंदिर में आए भक्तो से बात की तो उन्होंने बताया की वे पिछले काफी समय से मंदिर में आ रहे है और नवरात्रे पर मंदिर में बहुत धूम होती है पूरा दिन मां के भजन कीर्तन चलता रहता है और खास बात ये है की जो भी पूरी श्रद्धा से मांगो मां वो जरूर पूरा कर देती है।। #newstodayhry @newstodayhry



