Haryana
Trending

ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभा यात्रा को लेकर ड्रोन से की जा रही है निगरानी।।

ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभा यात्रा को लेकर ड्रोन से की जा रही है निगरानी।।

नूंह-(निकुंज गर्ग):- ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभा यात्रा को लेकर ड्रोन से की जा रही है निगरानी। जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी सुरक्षा को लेकर पैनी नजर अति संवेदनशील जगहों पर ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है 14 जुलाई को नूंह जिले में होने वाली ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभायात्रा को लेकर नूंह पुलिस ने ड्रोन से पलवल टी-पॉइंट,अडवर चौक, झंडा चौक, खेडला मोड, नलेश्वर शिव मंदिर इत्यादि जगह पर ड्रोन से निगरानी की गई।नूंह डीएसपी हरेंद्र कुमार ने पलवल टी-पॉइंट से लेकर नलेश्वर शिव मंदिर तक के उन सभी जगहों पर ड्रोन से निगरानी की गई और जिन लोगों के मकान की छत पर पत्थर इत्यादि चीज थी उन्हें वहां से हटाने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए।डीएसपी नूंह ने बताया कि 14 जुलाई को नलेश्वर शिव मंदिर से यात्रा शुरू होगी जिसको लेकर उन सभी अति संवेदनशील जगहों पर ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जमीन से लेकर आसमान तक नजर रखी जाएगी। उसी को लेकर आज ड्रोन की सहायता से निगरानी की जा रही है।डीएसपी हेडक्वार्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ छत पर पत्थर जरूर मिले हैं उन्हें हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। नूंह से फिरोजपुर झिरका और सिंगार तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button