महाराजा अग्रसैन जयंती धूमधाम से मनाएगा श्री अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट:- सुनील कंदोई ll
महाराजा अग्रसैन जयंती धूमधाम से मनाएगा श्री अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट:- सुनील कंदोई ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-श्री अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट-9380 द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सुनील कंदोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जयंती समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट के सचिव दीपक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: 9 बजे हवन-यज्ञ से होगी, जबकि प्रात: 10 बजे से मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कैंप में फोर्टिस की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय जांच उपलब्ध करवाई जाएगी। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सहयोग, समानता एवं समाज कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अनिल गोयल, सुनील भादरा बाजार, नरेंद्र मित्तल, युधिष्ठर जी गुप्ता, संजय गोयल, हरीश बंसल, कमल कांत बंसल, विकास अग्रवाल विजय गर्ग सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट के सचिव दीपक गोयल ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे 11 अक्टूबर को आयोजित हवन एवं मेडिकल कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।@newstodayhry #newstodayhry




