Haryana
Trending

हिसार शहर में हवाई फायरिंग की वारदातों का हिसार पुलिस ने किया खुलासा ll

हिसार शहर में हवाई फायरिंग की वारदातों का हिसार पुलिस ने किया खुलासा ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार शहर में अलग-अलग स्थानों पर हवाई फायरिंग कर दहशत एवं भय का माहौल पैदा करने की वारदातों का खुलासा करते हुए सीआईए मिल गेट ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए मिल गेट की टीम ने मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव तथा गगन के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध पिस्तौल, 6 खाली कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने बताया कि हिसार शहर में हवाई फायरिंग की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सीआईए मिल गेट की टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआईए मिल गेट की प्रभावी कार्रवाई -सीआईए मिल गेट की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, छह खाली कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से हवाई फायरिंग की वारदातों, अवैध हथियारों के स्रोत, वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा वारदात के कारणों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी होगी जांच – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान यदि इन वारदातों में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा वारदातों से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। हवाई फायरिंग व अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई– एसपी श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार शहर में हवाई फायरिंग करने, अवैध हथियार रखने अथवा हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। हिसार पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को हवाई फायरिंग, अवैध हथियार या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने सीआईए मिल गेट की टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार तत्परता, पेशेवर तरीके एवं सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखी जाए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button