Haryana
Trending

बड़ागुढ़ा में बिना मान्यता संचालित श्री श्याम वाटिका स्कूल छतरिया व नन्हा बचपन स्कूल पंजुआना को बंद करवाया गया।।

बड़ागुढ़ा में बिना मान्यता संचालित श्री श्याम वाटिका स्कूल छतरिया व नन्हा बचपन स्कूल पंजुआना को बंद करवाया गया।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- ब्लॉक बड़ागुढ़ा में बिना मान्यता संचालित श्री श्याम वाटिका स्कूल छतरिया व नन्हा बचपन स्कूल पंजुआना को बंद करवाया गया।अभिभावकों अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग़ैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों का दाखिला न कराएँ- बीइओ मनीषा नी दीपा खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा नी दीपा ने ब्लॉक बड़ागुढ़ा ने माननीय उच्च न्यायालय व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार ब्लॉक बड़ा गुढ़ा के गाँव छतरियाँ में बिना अनुमति के संचालित श्री श्याम वाटिका व गाँव पंजुआना में नन्हा बचपन को कार्यवाही करते हुए इन दोनों स्कूलों को बंद करवा संचालकों को नोटिस जारी किए गए है । इन स्कूलों के संचालकों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के यदि विद्यालय फिर से खोले गए तो इनके ख़िलाफ़ सख़्त क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी । इन स्कूलों को पूर्व में भी नोटिस देकर बंद करने के निर्देश दिए गए थे किंतु संचालकों द्वारा मनमानी करते हुए निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी जिस पर बीईओ मनीषा नी दीपा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए इनको बंद करवाया गया । स्कूल संचालिका द्वारा बताया गया कि इन बच्चों का दाखिला प्रॉक्सी अन्य किसी स्कूल में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से चल रहा है । बीईओ द्वारा इन दोनों स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का दाखिला घर के नजदीक केवल सरकारी स्कूलों में ही करवाएं ताकि भविष्य में बच्चों की असुरक्षा से बचा जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button