वोट कैप्चरिंग के आरोपों पर बोले गौरव गौतम II
वोट कैप्चरिंग के आरोपों पर बोले गौरव गौतम II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर वोट कैप्चरिंग के आरोपों को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है, तो कोई न कोई बहाना बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। पहले EVM में गड़बड़ी का विलाप किया जाता था और अब वोट कैप्चरिंग का नया शिगूफ़ा सामने लाया गया है। गौतम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को भ्रमित कर, अफवाह फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन आज देश की जनता भली-भांति जान चुकी है कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नियत और न ही नेतृत्व। खेल मंत्री ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है और जनता के बीच कोई ठोस काम नहीं करती। राहुल गांधी द्वारा वोट कैप्चरिंग के आरोप लगाते समय जिन विधानसभाओं के नाम लिए गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम ने कहा कि पलवल विधानसभा में 37,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज हुई है। यहां न तो बांग्लादेशी रहते हैं और न ही अन्य धर्मों के लोग, ज्यादातर लोग हिंदू धर्म और हिंदू संस्कृति से जुड़े हुए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। करण दलाल पर अप्रत्यक्ष तंज करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि जैसे युद्ध के भी अपने नियम होते हैं सूर्यास्त के बाद युद्ध नहीं होता और महिलाओं व बच्चों पर हमला नहीं होता वैसे ही राजनीति में भी एक असूल है कि पराजित और हारे हुए नेताओं पर ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



