Haryana
Trending

विजय प्रभा ने किया देवीलाल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का उद्घाटन II

विजय प्रभा ने किया देवीलाल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का उद्घाटन II

खेल प्रतिस्पर्धा बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला: खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा :-

लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- खंड स्तर पर 1 अगस्त से 5 अगस्त तक देवीलाल स्टेडियम, लोहारू में आयोजित की जा रही 11, 14, 15 तथा 19 आयु वर्ग की खेल प्रतिस्पर्धाओं का भव्य शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विजय प्रभा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह प्रतिस्पर्धा की भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सफलता की अनुभूति और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस पाँच दिवसीय खेल महाकुंभ में खंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के हजारों विद्यार्थी खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, योग, क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि खेलों में भाग ले रहे हैं। प्रथम एवं द्वितीय दिन यू-11 व यू-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अनेक विद्यालयों के प्राचार्य भी मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इनमें प्रमुख रूप से प्राचार्य हीरालाल सांगवान, प्राचार्या दर्शना कुमारी, जयवीर सिंह व प्राचार्य सुरेश कुमार शामिल रहे। खेलों के सुचारू संचालन हेतु खंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत डीपीई और पीटीआई शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य खेल इंचार्ज की जिम्मेदारी प्राचार्य हीरालाल सांगवान को दी गई है, जबकि डीपीई विनोद बॉक्सर को सहायक खेल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा खेल संचालन हेतु डीपीई राजकुमार, डीपीई रविंद्र कुमार, परविंदर, पूनम, ज्योति, पीटीआई जय भगवान, मांगेराम, सुरेंद्र, जगबीर, मुनिता सहित अनेक खेल शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने अंत में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाने में अहम भूमिका निभाती हैं, जो उनके जीवन निर्माण में सहायक होती हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button