Haryana
Trending

चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क की मरम्मत के कार्य को लेकर लोगों ने जताया रोष।।

चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क की मरम्मत के कार्य को लेकर लोगों ने जताया रोष।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क की मरम्मत के कार्य को लेकर लोगों ने जताया रोष। पार्क की दीवार, झूले और फव्वारे की हालत खस्ता। कई बार करवाया अधिकारियों को अवगत। चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क में चौकीदार की मौजूदगी नहीं होने से हालत खस्ता। ढाई करोड रुपए की लागत से चार पार्कों का करवाया जाएगा सौंदर्य करण: पार्षद संदीप यादव ₹60 लाख की लागत से चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क का होगा सौंदर्य करण। चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क की समस्याओं का समाधान जल्द होगा।: संदीप यादव पार्षद। भिवानी के चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क की मरम्मत को लेकर लोगों ने जताया रोष। लोगों का कहना है कि चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क में झूले, चारदीवारी और फव्वारे सहित अनेकों ऐसी समस्याएं हैं जिनको लेकर अनेकों बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन समस्या की तरफ कोई भी समाधान नहीं किया गया।लोगों का कहना है कि पार्क की दीवार टूटी होने के कारण पार्क में जानवर घुस जाते हैं और इसके साथ-साथ बच्चों के द्वारा पार्क को क्रिकेट का ग्राउंड बना दिया गया है जिस दौरान घूमने आए लोगों को कई बार क्रिकेट की बाल लग चुकी है उन्होंने कहा है कि चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क में चौकीदार की मौजूदगी अति आवश्यक है लेकिन चौकीदार ने होने के कारण पार्क का रखरखाव भी नहीं हो रहा है पार्षद संदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि पार्क के सौंदर्य करण को लेकर के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है और इसको लेकर के प्रक्रिया भी शुरू हो गई है उन्होंने बताया कि यह पार्क एचएसवीपी के अंडर में आता है और एक्शन को इसके बारे में पहले ही अवगत कराया जा चुका है उन्होंने बताया कि ढाई करोड रुपए से भी अधिक की लागत से चार पार्कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा जिसमें चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क भी शामिल है पार्षद संदीप यादव ने बताया कि 60 लख रुपए की लागत से चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क की चार दिवारी और फव्वारे,फुटपाथ का निर्माण कार्य करवाया जाएगा जिसको लेकर के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान होगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button