आज सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ मिलकर सुना।।
आज सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ मिलकर सुना।।

सोनीपत-(अनीश कौशिक):- आज सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ मिलकर सुना। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश की जनता से सीधे संवाद करते हैं, देशहित में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करते हैं और जनसमस्याओं को उजागर करते हैं। मेयर राजीव जैन ने बताया कि आज का मन की बात कार्यक्रम देश की उन वीर महिलाओं को समर्पित था जिन्होंने साहस और समर्पण से पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करता है। कार्यक्रम के उपरांत मेयर राजीव जैन ने जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि बीती रात हुई तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस संदर्भ में कई नागरिक शिकायत लेकर उनके कार्यालय पहुंचे, जिनका तुरंत समाधान कराया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry



