Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र के बारना गांव का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।।

कुरुक्षेत्र के बारना गांव का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के बारना गांव का 27 वर्ष का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, SYL नहर और रेलवे लाइन के किनारे उसकी बाइक और बैग संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ! कुरुक्षेत्र के बारना गांव का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ढांड रोड पर मिर्जापुर SYL पुल के पास उसकी बाइक और बैग बरामद हुए। युवक शनिवार सुबह से गायब है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। फिलहाल परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। कश्मीर सिंह के मुताबिक, उसका पोता सोनू (27) शहर में बिजली का काम करता है। सोनू शनिवार सुबह घर से बाइक पर अपने काम पर गया था, लेकिन शनिवार को देर रात तक घर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी बंद आ रहा है। आज उनको सूचना मिली कि सोनू की बाइक और बैग नहर किनारे कैथल-नरवाना रेलवे लाइन के पास पड़े मिले हैं। उनको किसी अनहोनी का डर सता रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि उनको नहर किनारे बाइक खड़ी होनी की सूचना मिली थी। उन्होंने बाइक को कब्जे में जांच शुरू की। पुलिस बाइक के नंबर से उसके गांव तक पहुंची तथा परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक सोनू का किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं थी। न ही वह किसी परेशानी में था। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीम सोनू की तलाश में जुटी है। SYL नहर में गोताखाेर प्रगट सिंह की मदद से तलाश की जा रही है। पुलिस ने रेलवे पुलिस को भी सूचना दी है। परिजन सोनू की गुमशुदगी को लेकर काफी परेशान है। सोनू की ढाई साल की एक बेटी है। परिजन खुद भी नहर के पुल पर पहरा लगाए बैठे हैं ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button