Haryana
Trending

फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने स्वच्छता पखवाड़े की शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ की शुरुआत ।।

फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने स्वच्छता पखवाड़े की शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ की शुरुआत ।।

फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी):- फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने स्वच्छता पखवाड़े की शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ की शुरुआत, यह स्वच्छता पखवाड़ा 1 जून से 21 तक चलेगा। वहीं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा की फरीदाबाद को इंदौर जैसे शहर की तरह स्वच्छ बनाने में सभी अधिकारी ओर कर्मचारी करें सहयोग महापौर प्रवीण जोशी ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज निगम मुख्यालय के कॉन्फेंस हॉल में आयोजित शपथ कार्यक्रम में मुख्यातिथि पहुंची और सभी अधिकारी, पार्षदों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने के साथ-साथ पूरे फरीदाबाद शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ शहर बनाने में मदद करें ,क्योंकि यह फरीदाबाद शहर अपना शहर है और अपने शहर को स्वच्छ बनाने का हमारा दायित्व है। आज रविवार 1 जून से “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत नगर निगम के सभी जॉन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित गए। इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर द्विजा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून तक हर रोज स्वच्छता और पर्यावरण को शुद्ध रखने के संदेश देते हुए कार्यक्रम चलेंगे। जिसमें कूड़े के पृथक्करण,कूड़ा निस्तारण के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध जैसे किस तरीके से घरों को जीरो वेस्ट घर बनाया जाए आदि विषयों पर नगर निगम की तरफ से कार्यक्रम किए जाएंगे और इस स्वच्छता पखवाड़े में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए अलग अलग जगहों पर अधिकारियों की ड्यूटी सरकार के आदेशों के तहत लगाई गई है। अधिकारी अपने अपने जॉन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और निगरानी रखेंगे।। #newstodayhry @nestodayhry

Related Articles

Back to top button