Haryana
Trending

सूरजमुखी की खरीद न होने से किसान और आढ़ती परेशान,बीते दिनों हुई बरसात से फसल को हुआ नुकसान।।

सूरजमुखी की खरीद न होने से किसान और आढ़ती परेशान,बीते दिनों हुई बरसात से फसल को हुआ नुकसान।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- सूरजमुखी की खरीद न होने से किसान और आढ़ती परेशान,बीते दिनों हुई बरसात से फसल को हुआ नुकसान,शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने जल्द खरीद शुरू करने की रखी मांग। गौरतलब है की शाहाबाद को सूरजमुखी का हब माना जाता है सूरजमुखी की फसल तैयार होने के बाद भी मंडियों में सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर ही है।खरीद शुरू न होने से किसानों और आढ़तियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बीते दिनों हुई बारिश से फसल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है, और अब खरीद में देरी किसानों की चिंता को और बढ़ा रही है। गौरतलब है की शाहाबाद को सूरजमुखी का हब माना जाता किसानों का कहना है कि सूरजमुखी की तुड़ाई के बाद वे अपनी उपज मंडियों में लेकर पहुंचे। लेकिन खरीद एजेंसियों की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बरसात की वजह से सूरजमुखी की फसल खराब हो रही है। इस मामले में विधायक रामकरण काला ने भी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सूरजमुखी की खरीद प्रक्रिया को तुरंत शुरू किया जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके और फसल खराब होने से बचाई जा सके। विधायक ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह फसल खरीद के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे और मंडियों में खरीद एजेंसियों की तुरंत तैनाती की जाए। साथ ही जिन किसानों की फसल बारिश के कारण खराब हुई है, उन्हें मुआवजा भी दिया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button