Haryana
Trending

अंबाला शहर में कार्यरत HKRN कर्मचारी पूर्व मंत्री असीम गोयल से मिले व अपनी जॉब को लेकर समस्या रखी।।

अंबाला शहर में कार्यरत HKRN कर्मचारी पूर्व मंत्री असीम गोयल से मिले व अपनी जॉब को लेकर समस्या रखी।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर में कार्यरत HKRN कर्मचारी पूर्व मंत्री असीम गोयल से मिले व अपनी जॉब को लेकर समस्या रखी। जिसको लेकर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि किसी की भी नौकरी नही जाएगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद किया और उनके आश्वासन पर सन्तुष्टि जताई। हरियाणा कौशल रोजगार के तहत नगर निगम कार्यरत कर्मचारियों को इन दिनों जॉब सेक्युरिटी को लेकर चिंता सता रही है। जिसको लेकर HKRN कर्मचारी अपनी समस्या को लेकर पूर्व मंत्री असीम गोयल से मिले जहां पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कर्मचारियों के लिए तुरंत नगर निगम कमिश्नर को फोन कर किसी की भी कर्मचारी को नौकरी से संबंधित दिक्कत न आने के लिए कहा जिसको लेकर कर्मचारियों ने खुशी जताई और पूर्व मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद किया पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कर्मचारी उनसे मिले है। अधिकारियों को बोल दिया गया है कि किसी को भी जॉब को लेकर दिक्कत नही आई चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी के इसको लेकर सीधे आदेश हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button