पंजुआना विद्यालय में तीन दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित, निकाली जागरुकता रैली।।
पंजुआना विद्यालय में तीन दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित, निकाली जागरुकता रैली।।


सिरसा-(गुरनैब दंदीवाल):- पंजुआना विद्यालय में तीन दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित, निकाली जागरुकता रैली क्षेत्र के गांव पंजुआना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा योग आयोग के दिशानिर्देश में 28 से 30 मई तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीटीआई जसपाल सिंह, सुरेश कालड़ा, पूजा मैहता, रविंद्र व दविन्द्रर बत्रा सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण शिविर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए किया गया। शिविर आयुष विभाग की तरफ ये जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राज कुमार गंडा के मार्ग दर्शन में और जिला को-आर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र पाल नागर के देख रेख में करवाया गया। प्रशिक्षण में योग सहायक इन्द्रजीत सिंह ने योगदान दिया। यह योग सर्वप्रथम प्रार्थना से प्रारंभ करते हुए यौगिक क्रियाओं में ग्रीवा संचालन, कटी संचालने, घुटना संचालन, योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन आदि का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्राचार्य देविंद्र शर्मा ने योग जागरण यात्रा को हरी झंडी दी, जिसमें विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया।। #newstodayhry @newstodayhry



