Haryana
Trending

किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले इसको लेकर के विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत इन्द्री से की गई।।

किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले इसको लेकर के विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत इन्द्री से की गई।। 

इन्द्री-(विजय कम्बोज):- किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले इसको लेकर के विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत इन्द्री से की गई| जिसका शुभारंभ आज से किया गया और 12 जून तक इस विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान जगह पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं| जिसमें पशुपालन विभाग कृषि विभाग बागवानी विभाग मछली पालन व एनडीआरआई की तरफ से अधिकारियों की टीम गांव में जाकर के किसानों को जागरूक कर रही है| किसानों के हित में चलाई गई सरकार की योजनाओं का बारीकी से उनका व्याख्यान किया जा रहा है ताकि किसानों को उसका लाभ पूर्णता मिले। इंद्री खंड कृषि अधिकारी अश्विनी कंबोज व अन्य विभाग के अधिकारियो ने बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जो की 29 मई लेकर के 12 जून तक चलेगा इसमें खंड इंद्री के आज गांव पटेहड़ा , जोहड़ माजरा व मुरादगढ़ में जागरूकता कैंप लगाए गए| किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना आए उसको लेकर के किसानों से सीधा संवाद भी किया गया किसानों की समस्याओं को भी जाना गया तथा किस प्रकार से अपनी खेती को किन योजनाओं के माध्यम से वह अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं उसके बारे में विस्तार से बताया गया| ताकि किसान न केवल कृषि पर ही आधारित ना रहे बल्कि वह अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए बागवानी मछली पालन वी दूध की डैरी खोल करके अपनी आमदनी को दोगुना कर सकता है | सरकार की तरफ से बहुत सी योजनाएं ऐसी हैं जिसका सीधा लाभ किसानों को मिले सभी विभागों का भी प्रयास यही रहता है कि वह गांव दर गांव जाकर के किसानों की जो कल्याणकारी नीतियां हैं उनको जन-जन तक पहुंचा जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button