काली दिवाली पर Lclo कर्मचारियों का फूटा ग़ुस्सा II
काली दिवाली पर Lclo कर्मचारियों का फूटा ग़ुस्सा II


Lclo कर्मचारियों ने धरने स्थल पर मनाई काली दिवाली, बिहार चुनाव में बीजेपी का विरोध करने का किया ऐलान:-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- पूरा देश दिवाली का त्यौहार मना रहा है तो वहीं lclo कर्मचारियों ने दीपावली के त्यौहार को काली दिवाली के तौर पर मनाया है उन्होंने लघु सचिवालय में अपने धरना स्थल पर काली दिवाली मना कर विरोध जाहिर किया है उन्होंने बताया कि वह पिछले 33 दिनों से यहां धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार उनकी बात नहीं मान रही उनको पिछले 14 महीने से सैलरी नहीं मिल रही है जिसके चलते उनका घर चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस पॉलिसी के आधार पर उनको नौकरी दी थी उसको पूरा नहीं किया गया है झूठ बोलकर उनको नौकरी पर रखा गया है और इसी के चलते वह यह ऐलान करते हैं कि आने वाले विधानसभा बिहार चुनाव में वह बीजेपी का विरोध करेंगे और जितने भी वहां पर कर्मचारी हैं उनको भी सरकार की इस झूठी नीति के बारे में बताएंगे ताकि भाजपा का वहां पर विरोध हो सके। उन्होंने कहा भर्ती विज्ञापन सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) के लिए जारी किया गया था लेकिन ऑफर लेटर एलसीएलओ का थमा दिया गया। यह बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। सिटीजन रिसोर्स इन्फोर्मेशन डिपार्टमेंट (क्रिड) और हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण की ओर से की गई इस भर्ती में सात हजार ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में नियुक्ति होनी थी। कर्मचारी फैमिली आईडी से जुड़े कार्य जैसे आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र और पेंशन वेरिफिकेशन संभालते थे लेकिन 2024 विधानसभा चुनाव के बाद उनकी आईडी बंद कर दी गईं और ड्यूटी से हटा दिया गया। उनके साथ यह तो का हुआ है जिसके चलते वह है यहां पर विरोध कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं II #newstodayhry @newstodayhry



