Haryana
Trending

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की महिला नीतू तीन महीने से दर दर की खा रही है ठोकरे II

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की महिला नीतू तीन महीने से दर दर की खा रही है ठोकरे II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की महिला नीतू तीन महीने से अपने पति सरदूल सिंह के अंतिम संस्कार व अंतिम दर्शन के लिए स्पेन जाना चाहती है मगर स्पेनिश एंबेसी की बेरुखी से परेशान होकर दर दर की ठोकरे खा रही है, पीड़ित महिला ने पीएमओ व विदेश मंत्रालय को ट्वीट कर लगाई गुहार कि उसके सिंदूर के अंतिम दर्शन करवाने की व्यवस्था करवाए पीड़ित महिला नीतू ने बताया कि उसके पति सरदूल सिंह स्पेन में लंबे अरसे से रहते थे तथा वहां के पी.आर थे मार्च महीने में उन्हें ईमेल से सूचना मिली कि गत 25 फरवरी को उनके पति का निधन हो गया है और वह उनका अंतिम संस्कार भारत करना चाहती है या स्पेन में तो उसे लेकर उसने मार्च महीने से भागदौड़ करनी शुरू की है लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद उसे वीजा नहीं दिया जा रहा है 90 यूरो प्रतिदिन अपने पति का शव फ्रीजर में रखने के लिए वह वहन कर रही है पांच जून तक उसे वहां पहुंचना है समय बहुत कम बचा है लिहाजा उसने पीएमओ व विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि उसे जल्द वीजा दिलवाया जाए ताकि वह अपने पति के अंतिम संस्कार में वहां जा सकेII #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button