Haryana
Trending

साइबर सिटी के गांव बसई में बनी फैक्ट्री से जहरीले रासायनिक लीक होने का मामला।।

साइबर सिटी के गांव बसई में बनी फैक्ट्री से जहरीले रासायनिक लीक होने का मामला।।

गुरुग्राम-(पायल):- साइबर सिटी गुरुग्राम के गांव बसई स्थित सूरी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कथित तौर पर जहरीला रसायन लीक होने के मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज की है।  23 मई की रात को तीखी गंध के कारण महिलाओं और बच्चों समेत 7 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कम्पनी में जैसे ही गैस लीक की सूचना पुलिस को मिली तो वह तुरंत घटना स्थल पर पहुची और जांच में जुट गई। पुलिस ने कंपनी के मालिक अतुल सूरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसई में रहने वाले महेश भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई की रात करीब 8 बजे इलाके में तीखी गंध फैल गई।  लोगों को अचानक उल्टी और चक्कर आने लगे। कई महिलाएं और बच्चे बेहोश होने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन महिलाओं और चार बच्चो को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था ,जहा उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना सेक्टर 9 के एसएचओ कुलदीप सिंह की माने तो कम्पनी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू पर गौर करते हुए जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाएगी। वही जब इस मामले में कम्पनी मालिक का पक्ष जानने के लिए कम्पनी संचालक अतुल सूरी से बात की गई तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 16 साल से वह कम्पनी चला रहे है। इस दौरान किसी को कोई परेशानी नही हुई। उनकी कम्पनी में कुछ टीन शेड लगे हुए थे जो छतिग्रस्त हो गए है। उनकी रिपेयरिंग करवाने के लिए उन्होंने प्रयास किया तो पड़ोस के कुछ लोगो को दिक्कत होने लग गई। उनका कहना है कि कम्पनी को यहा से कही अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। वही कम्पनी के पास रहने वाले लोगो की माने तो पहले इस कम्पनी में इतना काम नही होता था। लेकिन अब रात को भी कार्य होने से उनकी नींद में खलल पड़ रहा है। इतना ही नही कम्पनी से उठने वाले शोर ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। गीता की माने तो 23 तारीख को वह अपने घर पर कपड़े धो रही थी। अचानक से बदबू आने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उनकी हालत खराब हो चुकी थी। पड़ोस के लोगो ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को एवम एम्बुलेंस को दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा डाक्टरो ने उनका उपचार किया। अब वह लोग चाहते है कि यह कम्पनी यहा से अन्य स्थान पर शिफ्ट हो जाए, जिससे वह आराम से जीवनयापन कर सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button