एतिहासिक चौगान वाली माता मंदिर के पास फायरिंग कर लाठी डंडों से हमले का सीसीटीवी वायरल।।
एतिहासिक चौगान वाली माता मंदिर के पास फायरिंग कर लाठी डंडों से हमले का सीसीटीवी वायरल।।


गुरुग्राम-(पायल):- एक तरफ श्रद्धालु कर रहे थे माता के दर्शन तो वही दूसरी तरफ गाड़ी और बाइक पर लाठी डंडों और हथियारों से लैस हो एक दर्जन बदमाशो ने अचानक ही फायरिंग कर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मंदिर के पास अचानक हुई फायरिंग और लाठी डंडों से लैस युवकों को देख अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु जान बचाने के लिए भागते नजर आए। एतिहासिक चौगान वाली माता मंदिर के पास गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया और आरोपियो की तलाश में जुट गई। गनीमत यह रही कि हमलावरों दुवारा चलाई गई गोलियां एक शख्श को छू कर निकल गई। वरना बड़ा हादसा होने से इनकार नही किया जा सकता। ऐतिहासिक चौगान वाली माता मंदिर के पास एक के बाद एक फायरिंग और लाठी डंडों से हमला का मामला आखिर है क्या। यह खूनी संघर्ष मंदिर के लाखो के चंदे और इसके पास पास लगने वाली दर्जनों प्रसाद की दुकानों और पार्किंग से होने वाली लाखो की इनकम को लेकर जारी है……बीते दिनों पहले सागर गुट ने विकास कांगड़ा नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुआ था…..पुलिस मौके पर पहुंची एफआईआर दर्ज भी की लेकिन नतीज़ा वही ढाक के तीन पात ही रहा……और आज भी सागर गुट अपने 10 से 12 लाठी डंडों और हथियार से लैस हो मंदिर के प्रांगण ने पहुंचा और विकास कांगड़ा गुट पर फायरिंग कर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया……घटना का खौफ़नाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे अचानक एक दर्जन बदमाश मौके पर पहुंच कर हमला करते दिखाई दे रहे है तो वही दूसरी तरफ मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु इधर उधर भागते जान बचाते नजर आ रहे है……दरअसल गुड़गांव गांव के शीतला माता मंदिर के पीछे छोटी माता के नाम से मशहूर मंदिर है। पूरे देश से श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के लिए जब यहां पहुंचते हैं तो छोटी माता पर भी माथा टेकने ज़रूर जाते हैं। वही मंदिर में पार्किंग की बात हो या फिर प्रसाद वितरण की तो ऐसे में इनका टेंडर जारी किया जाता है और सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को एक साल के लिए ठेका दे दिया जाता है। बीते कुछ समय से छोटी माता मंदिर के इकाई छुटाई के ठेके पर एक शख्स ने जबरन कब्ज़ा किया हुआ है और आपराधिक प्रवृत्ति का होने के चलते उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। जिसकी वजह से वह मंदिर में अवैध रूप से एकछत्र राज कर रहा है जिसकी शिकायत कई बार पुलिस को दी गई है। जानकार की माने तो जब तक इस ऐतिहासिक चौगान वाली माता के मंदिर के संचालन को सरकार अपने अंडर में नही लेती ट्रस्ट नही बनाया जाता तब तक यह खूनी संघर्ष ऐसे ही बदस्तूर जारी रहने वाला है…..आपको बता दें की कुछ सालों पहले ऐसा ही खूनी संघर्ष और लूटपाट शीतला माता मंदिर के प्रांगण और आसपास के इलाकों में भी देखा जाता था जिसके बाद प्रदेश सरकार ने शीतला माता मंदिर के संचालन को सरकार के अंडर में कर ने केवल शांति व्यवस्था बहाल की शीतला माता मंदिर के इस ऐतिहासिक मंदिर को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में तेज़ी से काम किया जाने लगा है। बीते एक सफ्ताह में कई हमले एक-दूसरे पक्ष पर हो चुके है। ऐसे में ये देखना बहुत अहम होगा कि गुरुग्राम पुलिस इस पर क्या कुछ कार्यवाही करती है।। #newstodayhry @newstodayhry



