Haryana
Trending

भारत विकास परिषद द्वारा बच्चो को संस्कारी बनाने का अभियान।।

भारत विकास परिषद द्वारा बच्चो को संस्कारी बनाने का अभियान।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- भारत विकास परिषद शाखा जगाधरी की तरफ से जगाधरी के बुढ़िया चौक स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भारतीय साहित्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में संस्कार महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी में अगर संस्कार होंगे तो वह भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर इस्कॉन से विशेष रूप से आए हुए वक्ता ने बच्चों में धार्मिक ज्ञान की शिक्षा दी। आयोजकों का कहना है कि वह 40 वर्ष से इस दिशा में काम कर रहे हैं। बच्चों में नैतिक और संस्कारी शिक्षा बहुत जरूरी है। अगर यह दोनों एक साथ होगी तो बच्चों को अपने जीवन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें विद्यार्थियों को देश की संस्कृति से रूबरू कराया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button