पलवल, अंतरराष्टï्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल में विद्यार्थियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।।
पलवल, अंतरराष्टï्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल में विद्यार्थियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।।


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल अंतरराष्टï्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल में विद्यार्थियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला,जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल,उपखंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत,खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र,सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मवीर रावत,पीटीआई जसबीर तेवतिया,राजेंद्र कुमार एवं जिला आयुष के योग सहायक मौजूद थे। पीटीआई जसबीर तेवतिया ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पलवल जिले के सरकारी स्कूलों में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। योग प्रशिक्षकों द्वारा योगा की प्रोटोकॉल के अनुसार ट्रेनिंग दी गई है। योगाभ्यास के दौरान सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अलोम विलोम तथा अनेक योग प्राणायाम के लाभों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पलवल जिले के करीब 10 हजार बच्चे भाग लेगें। आयुष विभाग के योग सहायक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि योग प्रशिक्षण शिविर में सूक्ष्म व्यायाम,खडे होकर करने वाले आसन,बैठकर और लेटकर करने वाले आसन कराए गए। इसके पश्चात प्राणायाम किया गया। उन्होंने कहा कि योग कर सभी सुखी रहे और सभी निरोग रहे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि योग शिविरों में भाग लें।। #newstodayhry @newstodayrhy



