Haryana
Trending

पलवल पुलिस द्वारा ट्रेफिक नियमों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।।

पलवल पुलिस द्वारा ट्रेफिक नियमों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पुलिस द्वारा ट्रेफिक नियमों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वहां चलाने और गाड़ियों में लगी ब्लैक फिल्मों एवं बुलेट बाइक से पटाखा चलने वालों के चालान किये जा रहे है। लेकिन इसके साथ ही वाहन चालकों द्वारा ट्रेफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पलवल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के दौरान बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही हैं क्योंकि पुलिस इस दौरान गाड़ियों से उतारी जा रही ब्लैक फिल्मों को सड़क के साथ पानी निकासी के लिए बनी नालियों में डाल रही है जिससे नालिया रुकी खड़ी रहती है। जिससे साफ़ जाहिर है की एक तरफ पुलिस वाहन चालकों को तो ट्रेफिक नियमों का ज्ञान बाँट रही हैं वहीँ खुद उललंघन करती नजर आ रही है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह नजारा पलवल के सबसे व्यस्तम चौक आगरा चौक का हैं जहां यातायात पुलिस द्वारा ट्रेफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के लिए नाकेबंदी कर उनके चालान कटे जा रहे है। लेकिन गाड़ियों से उतरी जा रही ब्लैक फिल्मो को सड़क के साथ बनी नालियों में फेंका जा रहा है। ट्रेफिक प्रभारी का कहना है की यह हमारी रूटीन चेकिंग है जिसके अंतर्गत ट्रेफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किये जा रहे है। जिसमें ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, ब्लैक फिल्म छाडे शीशे वाली गाड़िया शामिल है साथ ही जिन वाहन चालकों के पहले चालान हुए उनसे मौके पर ही बार कोड के माध्यम से चालान भरवाए जा रहे है। उनका कहना है की प्रत्येक महीने लाखों रुपये के हजारों चालान किये जा रहे हैं साथ ही वाहन चालकों को भी जागरूक किया जा रहा है इससे होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button