Haryana
Trending

दिल्ली-बड़ौदा एक्सप्रेस पर भीषण हादसा थार पलटी II

दिल्ली-बड़ौदा एक्सप्रेस पर भीषण हादसा थार पलटी II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- दिल्ली बडौदा एक्सप्रेस वे के सेक्टर 17 के पास हुआ बीती रात बड़ा हादसा दो गाड़ी आपस में टकराई। टाटा सफारी गाड़ी हाईवे के फ्लाईओवर की साइड वॉल पर जा लटकी। महिंद्रा थार ने हाईवे पर पलटिया खाई और गाड़ी के टायर फट गए। संभवत: यह पूरा हादसा ओवर स्पीड के चलते हुआ होगा। एक बिना नंबर की गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ। हादसे के समय पहुंची पुलिस ने कुछ भी जानकारी साझा करने से किया इनकार।

देर रात बड़ा हादसा हो गया :-

दिल्ली बडौदा एक्सप्रेस वे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया जिसमें महिंद्रा थार गाड़ी और टाटा सफारी गाड़ी आपस में टकराने के बाद थार गाड़ी में कई पलटिया खाई वही टाटा सफारी गाड़ी हाईवे की साइड वॉल पर जा लटकी। गौरतलब है कि सफारी गाड़ी के ऊपर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है वही गाड़ी की आगे पीछे की नंबर प्लेटों पर A/F (अप्लाइड फॉर्म) लिखा हुआ है। जिससे गाड़ी कहां की है और कब खरीदी गई है इसकी पहचान करना भी काफी मुश्किल है क्योंकि जिस तरीके से गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है गाड़ी किसी भाजपा नेता या उनके किसी करीबी की हो सकती है परंतु पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहीं ना कहीं यह भी सवाल खड़े होते हैं कि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में किस बचाना चाहती है। वहीं दूसरी महिंद्रा थार गाड़ी की नंबर प्लेट पर बल्लभगढ़ अथॉरिटी से रजिस्टर्ड नंबर लिखा हुआ है।

हादसे के तुरंत बाद सेक्टर 16 एवं सेक्टर 17 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को वहां से हटवाने में जल्दबाजी करते हुए नजर आए। वहीं जब पत्रकार द्वारा पुलिस कर्मी से पूरे हादसे के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। यहां तक की हादसे के समय गाड़ी में कितने लोग सवार थे और कौन लोग चला रहे थे यह जानकारी देने से भी मना कर दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button