Haryana
Trending

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिलाई शपथ।।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिलाई शपथ।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- विश्व तबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को स्थानीय बस स्टैंड पर विधायक घनश्याम सराफ ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए पर्यावरण विधायक घनश्याम सराफ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए तंबाकू से बने उत्पादों का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई गई। विधायक घनश्याम सराफ ने कहा कि 54 लाख से अधिक लोग तम्बाकू से मौत होती है और सरकार भी समय समय पर लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करती हैं और आज कल युवा हुक्का की गिरफ्त में जा रहे हैं जो के गलत है और युवाओं को चाहिए कि नशे से दूर रहकर एक नए समाज की स्थापना करे। इस मौके पर कांग्रेस नेता देवराज मेहता ने कहा कि नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिसके तहत नागरिको को नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तंबाकू से बने उत्पादों के द्वारा धूम्रपान करने से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज होने की संभावना रहती है। जिससे व्यक्ति ना केवल आर्थिक, बल्कि शारीरिक नुकसान भी करता है। इसीलिए हमें राष्ट्र की तरक्की के लिए नशे जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रहने की आवश्यकता है सुनील कुमार सब इंस्पेक्टर ने कहा कि तंबाकू एक ऐसा धीमा जहर है, जो कि धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है। वर्तमान में विद्यार्थी वर्ग और युवा तेजी से इसके जाल में फंसता जा रहा है। शौक के तौर पर वे पहले धूम्रपान करते है, जो कि धीरे-धीरे लत का रूप धारण कर लेता है। जिसके बाद इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से हानि ही देती है ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button