Haryana
Trending

पाकिस्तान के सीमावर्ती पांच राज्यों में आज ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की जा रही है II

पाकिस्तान के सीमावर्ती पांच राज्यों में आज ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की जा रही है II

अम्बाला-(राहुल जाखड़):- पाकिस्तान के सीमावर्ती पांच राज्यों में आज ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की जा रही है जिसको लेकर स्थानीय नागरिक इसे सरकार का अच्छा कदम बता रहे है ! लोगों का कहना है कि अगर युद्ध जैसे हालत बनते है तो ऐसी स्थिति में कैसे बचाव करना है इसके बारे में जानकारी प्राप्त होती है ! लोगों ने प्रधानमंत्री के भी जमकर तारीफ की ! वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ केवल सीजफायर हुआ है ! जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष देखने को मिला जिसको लेकर देशवासी प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कर रहे थे ऐसे में प्रधानमंत्री ने सेना को फ्री हैंड दिया जिसके बाद भारत की सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया ! पाकिस्तान को भारत ने घुटनों पर का दिया जिसके बाद पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगा और सीजफायर की गुहार लगाने लगा और फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ लेकिन प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में कह दिया कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते ! अब एक फॉर फिर से पाकिस्तान में आतंकी फन उठाने लगे है जिनको कुचलना जरूरी है और इसी को देखते हुए भारत सरकार द्वारा आज पाकिस्तान के सीमावर्ती पांच राज्यों में मॉक ड्रिल की जा रही है और रात 08 बजे से 08.15 बजे तक ब्लैक आउट किया जाएगा जिसको लेकर अंबाला के स्थानीय नागरिकों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है ! स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान पर जो कामयाबी हासिल की है वो ऐसे ही चलती रही और प्रधानमंत्री जी के फैसले के हम साथ हैं! लोगों कहना है कि मॉक ड्रिल से लोगों को युद्ध जैसी स्थिति में बचाव के बारे में जानकारी मिलती है और इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है कि मोदी जी जो भी डिसीजन लेते है काफी अच्छा लेते है II #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button