31 मई को रात 8 बजे से 8.15 बजे तक भिवानी शहर में की जाएगी ब्लैक आउट रिहर्सल।।
31 मई को रात 8 बजे से 8.15 बजे तक भिवानी शहर में की जाएगी ब्लैक आउट रिहर्सल।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि आपदा प्रबंधन को लेकर 31 मई को रात 8 बजे से 8.15 बजे तक भिवानी शहर में ब्लैक आउट रिहर्सल की जाएगी। इससे पहले सांय पांच बजे स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल रिहर्सल की गई जिसमें सिविल डिफेंस प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा शामिल हुए उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल रिहर्सल को लेकर नागरिकों को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल सामान्य रिहर्सल है, जो कि समय-समय पर करनी जरूरी होती है। उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट से ठीक पहले शहर में सायरन बजेगा। यदि किसी व्यक्ति को किसी कारणवश सायरन की आवाज ना भी सुनाई दे तो आमजन का कर्तव्य बनता है कि वह ब्लैक आउट के दौरान 8 से 8.15 के बीच अपने घर या घर से बाहर सोलर आदि लाईट न जलाएं। नागरिक अपने घरों में ही रहें। यदि कोई वाहन चला रहा है तो उसको इस दौरान साईड में खड़ा कर दें। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय पर ब्लैक आउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की पालना करें, जो कि स्वयं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी होता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry



