माता हरकी देवी स्कूल में जूनियर कैबिनेट के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित।।
माता हरकी देवी स्कूल में जूनियर कैबिनेट के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित।।


कालांवाली-(पवनशर्मा):- माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा में विद्यार्थियों के लिए पदारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ॰ कुलदीप कौर ने भाग लिया। मंच का संचालन छात्रा खुशप्रीत शर्मा व निशु ने बड़े ही अच्छे ढंग से किया। विद्यालय कैबिनेट के चयनित विद्यार्थियों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिन्होंने अपने-अपने समूह की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निदेशक व प्राचार्या डॉ॰ कुलदीप कौर ने कनिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं का अलंकरण किया। इस अवसर पर हेड ब्वॉय विराट शर्मा (5वीं) व हेड गर्ल समायरा (5वीं), उप हेड ब्वॉय दिव्य मान (5वीं) व उप हेड गर्ल ओजस्वी (5वीं), स्पोर्टस कैप्टन ब्वॉय तन्मय व स्पोर्टस कैप्टन गर्ल किमरन, वाइस स्पोर्टस कैप्टन ब्वॉय दीपक व वाइस स्पोर्टस कैप्टन गर्ल मनसीरत, व अन्य नवनिर्वाचित सदस्य को शपथ दिलाई गई और बताया गया कि हमे अपने निर्धारित कर्तव्यों को पूर्ण रूप से सत्य व निष्ठा के साथ निभाना चाहिए। प्रबंध निदेशक डॉ॰ कुलदीप कौर द्वारा सभी हाउस कैबिनेट सदस्यों को बैज लगाकर उनको उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया। सभी हाउस कैप्टन ने बड़ी धूम-धाम से अपने हाउस मास्टर के साथ मिलकर अपनी पताकाओं को अपने यथास्थान पर लगाया। इस कार्यक्रम के समापन के दौरान प्रबंध निदेशक डॉ॰ कुलदीप कौर ने बच्चो को उनके अभिभावकों की उपस्थिति मे प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनका मार्ग दर्शन किया और बताया कि सामाजिक कार्यों के प्रति अगर युवा विद्यार्थी रुचि लेने लगे तो समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। उन्होने कहा कि हमारा उदेश्य बचपन से ही विद्यार्थियों मे नेतृत्व क्षमता विकसित करना है उसी उदेश्य की पूर्ति हेतु हम स्कूल कैबिनेट बना कर बच्चों को जिम्मेदारियाँ देते हैं ताकि वे भविष्य में देश व समाज के लिए कुछ कर सकें।। #newstodayhry @newstodayhry



