Haryana
Trending

भिवानी के 21 वार्ड में सड़क बनवाओ-शहर बचाओ के नाम से किया प्रदर्शन।।

भिवानी के 21 वार्ड में सड़क बनवाओ-शहर बचाओ के नाम से किया प्रदर्शन।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के 21 no वॉर्ड में खस्ताहाल सड़के, टूटी फूटी सड़के, धूल फाँकती सड़के और दिनदहाड़े हादसों का निमंत्रण देती सडकों के विरोध में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। ख़ास बात ये रही कि सालों से दुखी दुकानदारों ने कहा कि समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है और कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है जिसके विरोध में आज मजबूरन प्रदर्शन किया गया है कई सालों से भिवानी के 21 no वॉर्ड और अन्य कालोनियों की सड़कों का हाल बेहाल है। शहर की एक भी सड़क ऐसी नहीं जो टूटी हुई ना हो, खस्ताहाल ना हो। कई सडकों की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहाँ से निकलना जंग जीतने जैसा है। यहाँ की सड़कों पर कई जगह तो इतने बड़े गड्ढे हैं कि ट्रक व बस भी मुसकील से निकल पाते हैं। हालात इतने ख़राब हैं कि सड़कों के किनारे पूरा दिन धूल उड़ती है और कब यहाँ क्या हादसा हो जाए, कोई नहीं कह सकता। वहीं अपनी समस्या के बारे में दुकानदार ने भी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत बहुत ख़राब है। यहाँ गिरकर रोज़ बाइक या स्कूटी सवार लोगों की टाँग या हाथ टूटते हैं। उन्होने कहा कि ये समस्या दो साल से है पर सुनने वाला कोई नहीं सालों से भिवानी शहर की सड़के टूटी पड़ी हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद तो मानों सड़के सड़कें नही, बल्कि मौत की दावत बन चुकी हैं। अब देखना होगा कि सरकार या प्रशासन सड़के ठिक करवाता है या लोग यूंही समस्या को लेकर प्रदर्शन करते रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button