PUNJAB
Trending

पंजाब के मोगा में रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेमिनार का आयोजन मोगा।।

पंजाब के मोगा में रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेमिनार का आयोजन मोगा।।

मोगा- (हरपाल सिंह सहार):- पंजाब के मोगा में रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेमिनार का आयोजन मोगा। विद्यार्थियों को मुफ़्त पढ़ाई और करियर गाइडेंस देने के मकसद से रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने मोगा के नछत्तर सिंह हॉल में सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के फाउंडर अवेस अंबर, लेफ्टिनेंट जनरल अजय शर्मा और समाजसेवी गुरसेवक सिंह सन्यासी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सेमिनार में बताया गया कि पंजाब में 5000 से ज़्यादा विद्यार्थी रोज़माइन ट्रस्ट के माध्यम से तकनीकी, फार्मेसी, मैनेजमेंट और मेडिकल कोर्स कर रहे हैं, वह भी 100% स्कॉलरशिप के साथ। ट्रस्ट का मकसद युवाओं को नशे और ग़लत रास्तों से दूर रखकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना है। इस मौक़े पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय शर्मा ने कहा कि रोज़माइन ना सिर्फ़ शिक्षा, बल्कि समाज सुधार में भी अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं जेपीएस धालीवाल ने मंच से मोगा से अपने पारिवारिक रिश्ते और भावनात्मक जुड़ाव का ज़िक्र किया। सेमिनार में कई शिक्षाविद, एनजीओ प्रतिनिधि और समाजसेवी भी शामिल हुए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button