फरीदाबाद के नेचुरोपैथी डॉक्टर बिशवरूप रॉय चौधरी अपने वक्तव्य और कटु बातों में हमेशा से मशहूर रहे हैं।।
फरीदाबाद के नेचुरोपैथी डॉक्टर बिशवरूप रॉय चौधरी अपने वक्तव्य और कटु बातों में हमेशा से मशहूर रहे हैं।।


फरीदाबाद-(मनोज सूर्यवंशी) :- फरीदाबाद के नेचुरोपैथी डॉक्टर बिशवरूप रॉय चौधरी अपने वक्तव्य और कटु बातों में हमेशा से मशहूर रहे हैं आज एक प्रेस वार्ता के दौरान हॉस्पिटल ट्रैप नाम की किताब लांच की, जिसमे उन्होंने दावा किया है की अस्पताल किस तरह से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं उसका इसमें विवरण सबूतों के साथ दिया गया है, साथ ही उन्होंने निजी अस्पताल और डॉक्टरों पर आरोप भी लगाएं है की सभी अपने फायदे के लिए किसी भी छोटी बिमारी को बड़ा बनाकर अपना फायदा करते हैं, कोविड के समय को भी एक बड़ा स्कैम बताते हुए कहा स्कैम की शुरुआत कोविड टेस्ट के समय से ही शुरू हो जाती थी और अब अस्पताल तीसरी बार स्कैम करने की तैयारी शुरू कर चुके हैं, देश में तीसरी बार सामने आ रहे कोरोना के मरीजों का उन्होंने उदहारण दिया और कहा की कोई भी शख्श अस्पताल में जाता है उसका कोविड टेस्ट करके उसको मरीज बनाने की शुरुआत करते हैं और उसकी मौत होने से उसका अंत होता है। इसलिए उन्होने लोगों को जागरूक करने के लिए इस किताब को लांच किया है।। #newstodayhry @newstodayhry



