PUNJAB
Trending

सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर गुरु अर्जन निवास सराय के पास एक व्यक्ति ने गुटका साहिब फाड़कर बेअदबी की है।।

सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर गुरु अर्जन निवास सराय के पास एक व्यक्ति ने गुटका साहिब फाड़कर बेअदबी की है।।

अमृतसर-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर गुरु अर्जन निवास सराय के पास एक व्यक्ति ने गुटका साहिब फाड़कर बेअदबी की है 6 जून को घल्लूघारा दिवस होने के कारण पुलिस पूरी तरह तैनात है, लेकिन फिर भी बड़ी बेअदबी हुई है पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है – एडीसीपी थारी जहां एक तरफ सचखंड श्री दरबार साहिब में शहीदी दिवस चल रहा है और 6 जून को बड़ा घल्लूघारा दिवस मनाया जाएगा। उसको लेकर सचखंड श्री दरबार साहिब के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। और इसी दौरान दरबार साहिब के बाहर बेअदबी की बड़ी घटना सामने आई है। और जानकारी के अनुसार दरबार साहिब के बाहर श्री गुरु अर्जन देव के निवास के पास एक व्यक्ति ने बेअदबी की जिसमें उसने गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए। वहीं संगत ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे उचित पूछताछ कर रही है और इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी थ्री जसरूप कौर बाठ ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि घल्लूघारा का दिन होने के कारण भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है और संगत भी भारी संख्या में आ रही है और जब इस आरोपी द्वारा ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया तो संगत ने ही आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल हम आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं और मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button