तपती धुप में राहगीरों को दिया पौधरोपण का सन्देश II
तपती धुप में राहगीरों को दिया पौधरोपण का सन्देश II

यमुनानगर -(मनदीप कौर):- जून का महीना शहर के व्यस्त चौंक पर राहगीरों को एक बोर्ड के माध्यम से सन्देश देता शख्स सभी का ध्यान खिंच रहा था राहगीर गति धीमी करते हुए उस सन्देश को पड़ते नजर आ रहे थे बोर्ड पर पर्यावरण को बचाने का सन्देश था बोर्ड पर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अपना और अपने बच्चों का उज्वल भविष्य बनाओ का संदेश दिया गया है अमित वर्मा ने बताया की हर वर्ष वो इस बोर्ड के माध्यम से पर्यावरण बचने का सदेश देते है उनके इस प्रयास से अगर कोई जागरूक होता है उनका अभियान सफल होगा आज जिंदगी की आपाधापी में हर कोई व्यस्त है प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेवारी भूल चुके है हर साल लाखों सैलानी हजारों खर्च करके पहाड़ों में सुकून की तलाश में जाते है अगर पौधरोपण किया जाये तो हरियाली सभी जगह होगी हमें अपने बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक करना होगा पर्यावरण की रक्षा सब की जिम्मेवारी गौरव शर्मा ने बताया की जून के महीने में तपती केतली सी धरती को पौधरोपण से ही निजात मिलेगी इसके लिए सभी को पौधरोपण में अपना योगदान देना होगा न केवल पौधरोपण बल्कि उस पौधे की देखरेख की भी जिम्मेवारी भी लेनी होगी वह हर वर्ष एक वर्षा ऋतू में एक पौधा जरूर लगते है सभी को फलदार और अधिक ऑक्सीजन देने वाले छायादार पौधों को लगाना चाहिए आने वाले समय में ये पौधे किसी को अपनी छाया से सकुन देंगे पौधों को अपने बच्चों की तरह समझे और उनकी देख रेख करें ये हमारे पर्यावरण के रक्षक है II #Newstodayhry @newstodayhry



