Haryana
Trending

डीसी ने ड्रेनों का निरीक्षण कर लिया बाढ़ राहत कार्यों का जायजा।।

डीसी ने ड्रेनों का निरीक्षण कर लिया बाढ़ राहत कार्यों का जायजा।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- डीसी ने ड्रेनों का निरीक्षण कर लिया बाढ़ राहत कार्यों का जायजा। डीसी ने बरसाती मौसम में जल भराव की समस्या से निजात के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जिला उपयुक्त को ड्रेनों और नालों की सफाई के निर्देश दिए। बरसाती नालों पर किए गए कब्जों को खाले कर जिला वासी : डीसी महावीर कौशिक जिला में नालों की साफ सफाई के लिए डीसी ने नगर परिषद को दिए सफाई के आदेश। सफाई के बाद नालों से निकली गाद को सड़को से समय पर उड़ाए अधिकारी: डीसी महावीर कौशिक डीसी महावीर कौशिक ने सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को साथ लेकर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिला की विभिन्न ड्रेनों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। डीसी कौशिक ने भिवानी-दादरी रोड़ पर भिवानी-घग्गर ड्रेन, भिवानी-जींद रोड पर धनाना ड्रेन, धनाना-मिताथल रोड़ पर सैमन-धनाना लिंक ड्रेन, मिताथल-घुसकानी रोड़ पर कई जगहों का जायजा लिया। डीसी कौशिक ने सबसे पहले भिवानी-दादरी रोड पर भिवानी-घग्गर ड्रेन का सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ राहत को लेकर जरूरत के अनुरूप विभागीय, मनरेगा और ठेकेदारों के द्वारा भी ड्रेनों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। उसके बाद उपायुक्त ने गांव धनाना के समीप धनाना ड्रेन नंबर दो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उसके बाद डीसी ने सैमन-धनाना लिंक और मिताथल-धनाना लिंक ड्रेन की सफाई का जायजा लिया। धनाना ड्रेन पर मनरेगा के तहत महिला मजदूरों द्वारा सफाई करवाया जाना मिला। इस दौरान डीसी ने महिला मजदूरों से बात की और उनको दी जाने वाली दिहाड़ी के बारे में भी पूछा। इसी प्रकार से सैमन-धनाना लिंक ड्रेन पर मशीन द्वारा सफाई होती मिली। डीसी ने निर्देश दिए कि मशीन द्वारा निकाली गई गाद को बारिश के पानी से फिर से ड्रेन में नहीं जाना चाहिए। यहां पर ग्रामीणों ने धनाना-मंढ़ाणा माइनर की सफाई करवाने की मांग की। इसी प्रकार डीसी ने गांव मंढ़ाणा ड्रेन को देखा और सफाई करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से सफाई व्यवस्था का जायजा लें। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार के कमी नहीं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि मानसून के दौरान पानी की निर्बाध रूप से निकासी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ड्रेनों और नालों की सफाई के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जिलाधिकारियों को भी ये निर्देश दिए थे कि वे स्वयं भी बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लें और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें। इसी कड़ी में डीसी ने मंगलवार को जिला की विभिन्न ड्रेनों पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूर निर्देश दिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button