Haryana
Trending

जब वह आबकारी नीति 2024-25 के तहत शराब ठेके की जांच करने पहुंची थी।।

जब वह आबकारी नीति 2024-25 के तहत शराब ठेके की जांच करने पहुंची थी।।

फरीदाबाद -(-शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के डीग क्षेत्र में 3 जून 2025 को आबकारी विभाग की टीम पर उस समय हमला हो गया जब वह आबकारी नीति 2024-25 के तहत शराब ठेके की जांच करने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के आदेश पर आबकारी निरीक्षक बालकृण्ण, निरीक्षक कृण्ण कुमार, EHC प्रीतम सिंह, सेवादार सुभाष और सरकारी वाहन चालक राजेश कुमार ठेका संख्या ZONE NO. 85 (DEEG) पर पहुंचे थे। सेवादार सुभाष ने निरीक्षकों द्वारा हस्ताक्षरित ₹100 का नोट देकर ठेके से ₹50 में देशी शराब का क्वार्टर खरीदा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। सेल्समैन ने खुद भी स्वीकार किया कि वह शराब कम कीमत पर बेच रहा है, जो कि नियमों के विरुद्ध है। जब टीम ने ठेका सील करने और स्टॉक चेक करने की प्रक्रिया शुरू की, तो ठेकेदार ईश्वर दयाल मौके पर पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। कुछ देर बाद उसके दो बेटे और एक अन्य साथी दो गाड़ियों और एक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और टीम के अधिकारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आबकारी निरीक्षकों को लात-घूंसे व थप्पड़ मारे गए। EHC प्रीतम सिंह ने तुरंत डायल 112 पर कॉल की, जिसके बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षक बालकृण्ण और कृण्ण कुमार का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उन्हें चोट लगने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने एक्स-रे व ऑर्थो जांच की सलाह दी है। थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ईश्वर दयाल, उसके दोनों पुत्रों और एक साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(1), 132, 351(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। फ़रीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह कहना है कि आरोपी अभी फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की वीडियो भी साक्ष्य के रूप में आबकारी विभाग ने सौंप दिया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button