Haryana
Trending

अंबाला के नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स गोलीकांड के मामले सामने आए।।

अंबाला के नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स गोलीकांड के मामले सामने आए।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- CM सिटी यानी अंबाला के नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स गोलीकांड मामले में आज एक बारी फिर नारायणगढ़ में एसटीएफ से मुठभेड़ में एक और शूटर रोहित को STF ने एनकउंटर के बाद काबू कर लिया। बदमाश रोहित के पैर में गोली लगी है। आरोपी शूटर की पहचान पटियाला के भरत नगर तसगलपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। नारायणगढ़ में 25 मई को हुए गोयल स्वीट्स गोलीकांड के मामले में एसटीएफ अंबाला की टीम ने पटियाला के भरत नगर तसगलपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित को मुठभेड़ के दौरान काबू किया। आरोपी नारायणगढ़ के शाहपुर गांव के पास किसी के इंतजार में खड़ा था। एसटीएफ की टीम ने राउंडअप किया तो आरोपी ने STF की टीम को देखते ही अपनी पिस्टल से फायर खोल दिये। इस दौरान आरोपी ने 5 फायर STF टीम की तरफ किये तो एक गोली मुख्य सिपाही के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी और बचाव की कार्रवाई में रोहित के पैर पर गोली लगी। घायल को STF की टीम ने नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबाला सिटी के नागरिक हस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल आरोपी उपचाराधीन है हम आपको बता दें की 4 जून को भी सीआईए-1 की टीम ने एक शूटर प्रीत को मुठभेड़ में काबू किया था। अभी तक इस मामले में 3 आरोपी काबू हो चुके हैं। 25 मई को बाइक सवार 2 आरोपियों ने गोयल स्वीट्स की दुकान के बाहर 7 फायर किए थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button