Haryana
Trending

अंबाला पंचायत भवन में आज मिशन वात्सल्य के तहत एक विशेष कार्यक्रम I I

अंबाला पंचायत भवन में आज मिशन वात्सल्य के तहत एक विशेष कार्यक्रम I I

अंबाला-(राहुल जाखड़):- पंचायत भवन में वात्सल्य मिशन के तहत बाल अधिकारों की जानकारी दी अंबाला पंचायत भवन में आज मिशन वात्सल्य के तहत एक विशेष कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी मिश्रा रंगा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सभी पार्षदों की उपस्थिति में मेयर शैलजा सचदेवा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजीता ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बाल सुरक्षा के लिए चलाई स्कीमों के बारे में अच्छे से जानकारी दी। इसके अंतर्गत बच्चा गोद लेने की योजना, बच्चे के साथ अपराध होने की स्थिति में उसे कानूनी सहायता दिलवाने बारे, किसी बच्चे के साथ यौन शोषण होने पर उसे सहायता राशि उपलब्ध करवाने बारे सहित अन्य बाल अधिकारों के बारे में कार्यशाला में दी। चेयरपर्सन रंजीता ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड लेबर के तहत काम करने वाले बच्चे जिनके पिता न हो और माता काम करने लायक न हो उनके लिए बच्चों को 4 हजार रुपए पेंशन दी जाती है। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी मिश्रा रंगा, सीडब्लयूसी चेयरपर्सन रंजीता, सीडब्ल्यूसी सदस्य रेखा शर्मा ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button