अमृतसर ग्रामीण पुलिस को हथियार मामले में बड़ी सफलता मिली II
अमृतसर ग्रामीण पुलिस को हथियार मामले में बड़ी सफलता मिली II

अमृतसर-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- अमृतसर ग्रामीण पुलिस को हथियार मामले में बड़ी सफलता मिली घरिंडा थाने की पुलिस ने आरोपी को पांच पिस्तौल और 3000 ड्रग मनी और एक मोबाइल फोन के साथ एक गाड़ी समेत गिरफ्तार किया पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशे के खिलाफ पुलिस ने लगातार अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने एक आरोपी को हथियारों समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और यह सफलता घरिंडा थाने की पुलिस को मिली। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संगरूर निवासी धीरज शर्मा को गिरफ्तार किया है जो अवैध हथियारों का डीलर है और अमृतसर शहर के आसपास के गांवों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। थाना घुरिंडा के मुख्य अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी पुलिस पार्टी की मदद से आरोपी धीरज शर्मा को थाना घुरिंडा क्षेत्र से 03 पिस्तौल 32 बोर मय मैगजीन, 02 ग्लॉक पिस्तौल 9एमएम मय मैगजीन तथा एक हड्डा सिटी गाड़ी, 3000 रुपए ड्रग मनी तथा एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं तथा वह ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप मंगवाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह संगरूर का रहने वाला है तथा जांच के दौरान पता चला है कि वह पहले भी करीब सात से आठ बार ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप मंगवा चुका है। उन्होंने बताया कि उसके और भी साथी हैं जिनकी हम जांच कर रहे हैं तथा उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसे माननीय अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।। #newstodayhry @newstodayhry



