Haryana
Trending

फरीदाबाद में 5वें सांसद खेल महोत्सव का आज से आगाज हो गया है II

फरीदाबाद में 5वें सांसद खेल महोत्सव का आज से आगाज हो गया है I I

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबादमें 5वें सांसद खेल महोत्सव का आज से आगाज हो गया है, इसका केंद्रीय राज्य मंत्री और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने विधिवत शुभारम्भ किया, इस मौके पर युवा पैरा एथलीट का दर्द छलक कर मीडिया के सामने आ गया, पैरा एथलिट से बात की तो उसने बताया की जब सभी खिलाडी इसमें हिस्सा ले सकते हैं तो पैरा खिलाडियों को भी इसमें भाग लेने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का भी मौका मिलना चाहिए इसलिए सांसद खेल महोत्सव में पैरा एथलीटों को भी हिस्सा लेने के लिए रजीस्ट्रेशन पोर्टल पर खोलना चाहिए। पैरा एथलीट किरण ने जिला उपायुक्त और केंद्रीय राज्य मंत्री से भी अपील की कि इस खेल महोत्सव में पैरा खिलाड़ियों को भी भाग लेने का अवसर देना चाहिए वही इस मामले में जब हमने इस सांसद खेल महोत्सव में पैरा यानी दिव्यांग खिलाडियों के लिए कोई रजिस्ट्रेशन उपलब्ध ना होने और उनको इसमें भाग ना लेने देने के बारे में बात की तो उन्होंने कहा ये वाकई अच्छा विचार है और आने वाले समय में पैरा खिलाडियों के लिए भी खेलों में भाग लिया जाए इस बात को सुनिश्चित किया जायेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button