कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा को महान शहीद बताया।।
कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा को महान शहीद बताया।।
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब के अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले को महान शहीद बताया। कमेटी के हेड ऑफिस में मीडिया से बातचीत में झींडा ने कहा कि 6 जून 1984 को सिख कौम के साथ साका हुआ। तत्कालीन सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब श्री हरमंदिर साहिब पर टैंक, तोप और हवाई जहाज के साथ हमला किया। प्रधान झींडा ने कहा कि सिख कौम की महान शख्सियत को मिट्टी में मिलाने की कोशिश की। उनकी कोशिश नाकामयाब रही, मगर इस युग के महान शहीद संत बाबा जरनैल सिंह, भाई अमरीक सिंह, मैहंगा सिंह, सुबेग सिंह के साथ दर्शन के लिए गई संगत, महिलाओं और बच्चों तक पर तरस नहीं किया। ये दिन खालसा पंथ के इतिहास का काला दिन है। जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि सिख कौम ने इतिहास में कभी मैदान नहीं छोड़ा। हर कुर्बानी के बाद और भी मजबूत होकर खड़ी हुई है। खालसा पंथ हमेशा चढ़दी कला में रहने वाला पंथ है। अत्याचार के खिलाफ खड़ा रहना उनकी परंपरा है। सिख कौम अपने शहीदों की याद को कभी धूमिल नहीं होने देगी।। #newstodayhry @newstodayhry



