कुरुक्षेत्र HSGMC मेंबर जत्थेदार बलीजत सिंह दादूवाल ने कहा की मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सेवा संभाल जरूर लेगी हरियाणा कमेटी।।
कुरुक्षेत्र HSGMC मेंबर जत्थेदार बलीजत सिंह दादूवाल ने कहा की मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सेवा संभाल जरूर लेगी हरियाणा कमेटी।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र HSGMC मेंबर जत्थेदार बलीजत सिंह दादूवाल ने कहा की मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सेवा संभाल जरूर लेगी हरियाणा कमेटी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिख धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा मेंबर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि आज के दिन छोटा कल्लूघारा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि मीरी-पीरी अस्पताल शाहाबाद मारकंडा को लेकर एसजीपीसी पदाधिकारियों द्वारा बयानबाजी करना अनुचित है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार हरियाणा राज्य में जिनती भी चल अचल संपत्ति एसजीपीसी की है, उस पर हरियाणा कमेटी का अधिकार है और मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ शाहाबाद की भूमि पर बना हुआ है, जिसे एक प्राईवेट ट्रस्ट बना कर चलाया जा रहा है। इस कॉलेज एवं अस्पताल की सेवा संभाल जल्द ही हरियाणा कमेटी लेगी, लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों के कारण देरी हो रही है। जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि मीरी-पीरी के मालिक साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश उत्सव में शामिल होने का न्यौता प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा द्वारा दिए जा रहे हैं। गत दिवस ही उन्होंने दिल्ली की सीएम एवं इससे पहले सिरसा में अलग-अलग संत महापुरुषों व राजनीतिक प्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र दिया है। उन्होंंने कहा कि भले ही हरियाणा कमेटी के पास 100 करोड़ का ही है, लेकिन यूनिवर्सिटी बनाने के लिए संगत का सहयोग लिया जाएगा और संगत के समक्ष एक हजार करोड रुपये का बजट कोई मायने नहीं रखता।। #newstodayhry @newstodayhry



