भिवानी में नौकरी का झांसा दे युवक से लूटे 4 लाख रुपए।।
भिवानी में नौकरी का झांसा दे युवक से लूटे 4 लाख रुपए।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा में हुए सक्रिय, आए दिन लोगों से की जा रही ठगी। भिवानी में नौकरी का झांसा दे युवक से लूटे 4 लाख रुपए। भिवानी के गांव बजीना में नौकरी का झांसा देकर 4 लाख रुपए लूटने का मामले में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन नौकरी दिलाने के ना पर मांगे थे 8 लाख रुपए, 4 लाख लेकर हुआ फरार। भिवानी के बजीना गांव निवासी मंजीत ने नौकरी दिलाने के नाम पर हुई चार लाख रुपए की ठगी के विरोध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। बजीना निवासी मंजीत ने बताया कि 2023 में आमीन,सीमा और मुमताज तीन लोगों के गिरोह ने एसएससी एमटीएस में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लख रुपए की मांग की थी इसके बाद ₹4 लाख रुपए दे चुका था और आरोपी पैसे लेकर फरार हैं। मनजीत ने बताया कि आमीन पुत्र राकेश बजीना निवासी है जो अपने साथी सीमा और मुमताज के साथ मिलकर बहला फुसलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपए की मांग की थी इसके बाद 2 लाख रुपए ऑनलाइन और 2 लाख रुपए कैश दे दिए गए थे। आरोपी अमीन सीमा और मुमताज ने कहा था कि उनके परिवार नेवी में नौकरी करता है और वह एसएससी एमटीएस में ₹800000 में नौकरी दिला देंगे उसके बाद उन्होंने मैं तो नौकरी दिलवाई और नहीं पैसे वापस किए। बद्रीनाथ के पूर्व सरपंच एडवोकेट राजेश जांगरा ने कहा कि सीमा अमीन और मुमताज के गिरोद द्वारा भोले वाले मस्जिद को पहले फुसलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर जो ठगी चार लाख रुपए की की है पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन देकर पैसों की वसूली की मांग की है।। newstodayhry @newstodayhry



