शाहाबाद के गांव लंडी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलने से हुई मौत।।
शाहाबाद के गांव लंडी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलने से हुई मौत।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- शाहाबाद के गांव लंडी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलने से हुई मौत,लड़की के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का लगाया आरोप, ससुराल पक्ष ने कहा- इनवर्टर फटने से लगी आग कुरुक्षेत्र के शाहबाद के गांव लंडी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलने से मौत हो गई है। मृतक विवाहिता की पहचान सर्वजीत कौर के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष का बयान है कि इनवर्टर फटने की वजह से आग लगी है। जिसकी वजह से सर्वजीत की मौत हुई है। तो वही मायके वालों का आरोप है कि उनकी लड़की को ससुराल पक्ष ने जिंदा जला कर मारा है। सर्वजीत कौर पर तीन बच्चे हैं। जिसमें से दो लड़कियां हैं और एक लड़का है। लड़की का नाम सिमरन (16) शगुन (14) और लड़के का नाम आदर्श (12) है। मृतक लड़की के मायके वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सुबह सूचना दी गई थी जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे है। और देखा कि उनकी लड़की की जीव बाहर निकली हुई थी। और उनकी लड़की मृतावस्था में पड़ी थी। उन्होंने कहा कि बाकी सभी परिवार के लोग सुरक्षित हैं। सिर्फ उनकी लड़की को ही जिंदा जलाया गया है। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष वाले सर्वजीत कोर के बच्चों से भी मिलने नहीं दे रहे हैं। इसलिए उनको शक है कि उनकी लड़की को ससुराल पक्ष ने जिंदा जला कर मारा है। गांव लंडी के सरपंच कुलदीप का कहना है कि उनको सुबह सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा कभी नहीं सुनाई दिया है। उन्होंने कहा कि बाकी पुलिस अपनी जांच कर रही है।हकीकत उसके बाद सामने आएगी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव लंडी में एक लगभग 45 साल की महिला की जिंदा जलने की सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे थे। और शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है।। #newstodahry @newstodayhry



